National : पुणे में जीका वायरस ने मचाया कहर, मरीजों में 2 गर्भवती महिला भी शामिल, जानें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पुणे में जीका वायरस ने मचाया कहर, मरीजों में 2 गर्भवती महिला भी शामिल, जानें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
Zika virus wreaked havoc in Pune

पुणे में इन दिनों जीका वायरस के आने से हड़कंप मचा हुआ है। अभी तक इस संक्रमण के 6 मामले सामने आ चुके हैं। 6 मरीजों में से 2 गर्भवती महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है औक मच्छर की यही प्रजाति डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वायरस फैलाने के लिए भी जिम्मेदार होती है।

पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस संक्रमण का छठा मामला और गर्भवती महिला में इस तरह का दूसरा संक्रमण रिपोर्ट किया है। एरंडवाने के गणेशनगर की 35 साल की महिला में जीका वायरस का संक्रमण पाया गया है।

क्या कहता है WHO?

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, जीका वायरस आमतौर पर एजीज मच्छरों के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन और रात दोनों ही समय कभी भी शिकार बना सकते हैं। यही मच्छर डेंगू, चिकनगुनिया और पीला ज्वर के लिए भी जिम्मेदार होते हैं। इससे अलग ये यौन संबंध बनाने और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी फैल सकता है। इसी के साथ अगर कोई गर्भवती महिला इसके संपर्क में आती है तो 99 प्रतिशत चांस है कि ये महिला से उसके भ्रूण में भी फैल सकता है। इतना ही नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई गर्भवती महिला इससे संक्रमित होती है तो उसके बच्चे का दिमाग छोटा भी रह सकता है।

Share This Article