International News : रूस की राजधानी मॉस्को में हमले के बाद जारी हुआ जरिया प्लान, जानिए क्या है ये? - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रूस की राजधानी मॉस्को में हमले के बाद जारी हुआ जरिया प्लान, जानिए क्या है ये?

Renu Upreti
2 Min Read
Zaria plan released after the attack in Moscow
Zaria plan released after the attack in Moscow

रूस की राजधानी मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट हॉल में 5 बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें कम से कम 140 लोगों की मौत हो चुकी है और 145 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। हमले के कुछ देर बाद ही आईएसआईएस ने हमले की जिम्मेदारी ली है। दूसरी तरफ रूस के हमले में यूक्रेन का हाथ होने का दावा किया गया है। इन आरोपों पर यूक्रेन ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से निराधार है।

मॉस्को में जरिया प्लान जारी

यूक्रेन ने साथ में यह भी कहा कि इस तरह के आरोप लगाना अंतरराष्ट्रीय समुदाय में यूक्रेन को बदनाम करने का तरीका है। अमेरिका ने भी यूक्रेन को क्लीन चिट दे दी है जिस पर रूस ने पलवार किया है। जानकारी के मुताबिक रूस में मौजूद US ऐंबैसी ने बड़े हमले की आशंका जताई थी, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसकी निंदा की थी। यह आतंकी हमला रूस के राष्ट्रपति पुतिन के 5वीं बर राष्ट्रपति बनने के 5 दिन बाद हुआ है। पुतिन 18 मार्च को ही 5वीं बार रूस से राष्ट्रपति बने हैं। इस बीच रूस ने मॉस्को में जरिया प्लान जारी कर दिया है।

क्या है जरिया प्लान?

जरिया का मतलब होता है स्टेट ऑफ वॉर यानी युद्ध की स्थिति में। जरिया प्लान को बेहद ही इमरजेंसी की स्थिति में लागू किया जाता है। रूस के गृह मंत्रालय ने जरिया प्लान के तहत सभी पुलिस और सुरक्षा बलों को एक घंटे के भीतर ड्यूटी पर आने के लिए कहा है। इसी के साथ सुरक्षा कर्मियों को बुलेटप्रूफ पहनने और बंदूक एवं हथियार के साथ रहने के लिए कहा गया है। रूस ने हवाई अड्डों, परिवहन केंद्रों और राजधानी भर में सुरक्षा कड़ी कर दी है। देश भर में सभी बड़े पैमाने के सार्वजनिक कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं।

Share This Article