Entertainment : यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया जेंडर रिवील  - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यूट्यूबर अरमान मलिक की पत्नी पायल ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया जेंडर रिवील 

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
armaan malik-(1)

यूट्यूबर अरमान मालिक सोशल मीडिया पर छाए रहते है। वो आए दिन अपनी दोनों पत्नियों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो साझा करते रहते है। कुछ महीनो पहले उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों की प्रेग्नेंट होने की खबर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी।

हाल ही में उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने एक बच्चे को जन्म दिया था। अब खबर आ रही है की पहली पत्नी पायल ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दे दिया है।

जुड़वा बच्चों के पिता बने यूट्यूबर

अरमान अब दो जुड़वा बच्चों के पिता बन चुके है। उनकी पहली पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अरमान मालिक ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अस्पताल की तस्वीर शेयर की। फोटो में उनकी दूसरी पत्नी कृतिका और उनका बेटा दिखाई दे रहा  है। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा फाइनली पायल मां बन गई। कोई गेस?

बता दें की पायल इससे पहले भी मां बन चुकी है। अरमान और पायल के एक बेटा है। बेटे का नाम चिरायु मालिक है। अब पायल जुड़वा बच्चों की मां बन गई है।

ARMAAN MALIK

बच्चों के जेंडर को किया रिवील

अरमान ने बच्चों की सोशल मीडिया के जरिये ही पायल के जुड़वा बच्चों का जेंडर रिवील किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमें यूट्यूबर और उनके परिवार वाले बता रहे है की पायल के एक लड़का और लड़की हुई है। साथ ही अरमान ने वीडियो  के कैप्शन में लिखा घर में आए भाई बहन। इस खबर को सुनकर यूजर काफी खुश हुए और अरमान और उनके परिवार  को बधाई दे रहे हैं।

फैंस ने दी यूट्यूबर को बधाई

यूजर इस खबर से काफी खुश है और पायल और अरमान को कमेंट कर बधाई दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट किया बधाई हो अब व्लॉग देखने में ज्यादा आनंद आएगा। तीन भाई की एक बहन। तो वहीं एक ने कहा की मैंने तो बोलै ही था की एक लड़का और एक लड़की होगा। तो वहीं अन्य यूजर ने कहा मुबारक हो मैम गॉड ब्लेस यू। 

दूसरी पत्नी का हुआ था बेटा

बता दें की कुछ दिनों पहले ही अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मालिक ने एक बेटे को जन्म दिया था। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने अपने बेटे का नाम अपने फैंस को बताया था। बेटे का नाम अरमान ने जैद मलिक रखा है। बच्चे का नाम मुस्लिम रखने से अरमान को यूजर ने ट्रोल भी किया था।

Share This Article