Uttarakhand : विशेष समुदाय के युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, लोगों ने कर दी धुनाई, मुकदमा दर्ज - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विशेष समुदाय के युवक पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, लोगों ने कर दी धुनाई, मुकदमा दर्ज

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
DEHRADUN LOVE JIHAD

देहरादून के वसंत विहार क्षेत्र से लव जिहाद का मामला सामने आया है। समुदाय विशेष के युवक पर युवती से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। मामले की जानकारी मिलते ही आग-बबूला हुई युवकों की भीड़ ने युवक की जमकर धुनाई कर दी।

जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप

आरोपित युवक का नाम गुलफाम बताया जा रहा है। घटना की सूचना जैसे ही लोगों को हुई। कुछ युवक आरोपी युवक को पीट-पीटकर वसंत विहार थाने पहुंचे। थाने में गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।