Udham Singh Nagar : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
DEAD BODY

खटीमा में एक नेपाली युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

किराये के मकान में रहता था युवक

घटना रविवार की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मुकेश बोहरा (31) निवासी पंजाबी कालोनी मूलरूप से गेटागेटी के रूप में हुई है। मुकेश अपनी पत्नी और एक पुत्र, पुत्री के साथ किराए के मकान में रहता था। जानकारी के अनुसार युवक खटीमा मुख्य बाजार में स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था।

फंदे पर लटका मिला युवक का शव

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मुकेश दुकान में काम करने के बाद घर चला गया था। देर शाम उसके पत्नी व बच्चे कहीं बाहर गए हुए थे। वह कमरे में अकेला था। पत्नी व बच्चे जब वापस लौटे तो मुकेश का शव खिड़की पर गमछे के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मुकेश ने परिवार के खिलाफ जाकर नेपाल में ही प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से वह पत्नी को लेकर खटीमा में पंजाबी कालोनी में किराए पर रहने लगा था। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।