Big News : सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

सरयू नदी में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के रामेश्वर घाट में अंत्येष्टि के बाद नहाने के दौरान एक युवक की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

शव यात्रा में शामिल होने के लिए आया था रामेश्वर घाट

पिथौरागढ़ जिले के तोली गांव से एक बुजुर्ग महिला की शव यात्रा सोमवार को रामेश्वर घाट पहुंची थी। इसी शव यात्रा में शामिल होने के लिए पिथौरागढ़ निवासी बीस वर्षीय सागर बिष्ट भी आया था। अंत्येष्टि हो जाने के बाद गांव के युवा नदी में स्नान कर रहे थे इसी दौरान सागर असंतुलित होकर नदी में डूब गया।

जन्मदिन वाले दिन ही हो गई मौत

युवक के डूबने के बाद गांव के युवक उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए पिथौरागढ़ अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को ही सागर का जन्मदिन था और इसी दिन उसकी मौत हो गई। जन्मदिन के दिन ही सागर की मौत की खबर मिलने के बाद से माता-पिता गहरे सदमे में हैं।

सेना में भर्ती की कर रहा था तैयारी

सागर बीए प्रथम वर्ष का छात्र था और वो सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सागर के पिता खेती करके घर चलाते हैं। सागर सेना में भर्ती होने पर परिवार की माली हालत सुधारने के लिए कोशिश करना चाहता था। लेकिन उसकी मौत के साथ ही परिजनों की उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।