हल्द्वानी में आज यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य में बढ़ते महिला अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन किया। मंगलवार को रूद्रपुर में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ पुलिस द्वारा किए गए गलत व्यवहार को लेकर एमबीपीजी कॉलेज से लेकर एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला।
यूथ कांहल्द्वानी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में एमबीपीजी कॉलेज से लेकर एसडीएम कोर्ट तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा की राज्य के अंदर महिला अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन राज्य सरकार महिला अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।
पुलिस को सोच समझकर करनी चाहिए कार्रवाई
मंगलवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के द्वारा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर रुद्रपुर में प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस द्वारा ज्योति रौतेला के साथ किए गए गलत व्यवहार को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा की सरकार आती जाती हैं, लेकिन पुलिस को सोच समझकर कार्रवाई करनी चाहिए।
बता दें कि ज्योति रौतेला के साथ पुलिस द्वारा किए गए गलत व्यवहार को लेकर आज राजधानी देहरादून में भी महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कांग्रेस ने पुलिस और प्रशासन का पुतला भी फूंका। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा है कि महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पर पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें डंडों से रोका गयाऔर उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया ये घोर निंदनीय है।