Haridwar : रेहड़ी लगाने वाले युवक को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

रेहड़ी लगाने वाले युवक को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
gun

हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा गया। आरोपित को पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

रेहड़ी लगाने वाले युवक की गोली मार कर हत्या

घटना सोमवार सुबह तड़के पांच बजे की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान करन उर्फ कन्नू (19) निवासी कुम्हारगढ़ा के रूप में हुई। बताया जा रहा है आरोपित युवक ने कनखल हाथी पुल के पास युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक का शव कब्जे में लेकर आरोपित की तलाश में जुट गई। कुछ ही घंटे में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोपित युवक की पहचान हर्षित चड्ढा के रूप में हुई।

मृतक पर 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी हर्षित चड्ढा को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक के खिलाफ 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।