Dehradun : राजधानी से जिलों तक मनाया जाएगा योग दिवस, प्रभारी मंत्री जिलों में लगाएंगे योगासन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजधानी से जिलों तक मनाया जाएगा योग दिवस, प्रभारी मंत्री जिलों में लगाएंगे योगासन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
CM trivendar singh rawat

CM trivendar singh rawatदेहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में व्यापक स्तर योगाभ्यास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। देहरादून में पवेलियन ग्राउंड में योग दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जायोगा। इस योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलों और तहसील स्तर पर योगाभ्यास की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे अधिक से अधिक लोग इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपदों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में संबंधित जनपदों के प्रभारी मंत्री मुख्य अतिथि होंगे। आयुष स्वास्थ्य, नगर निगम, पेयजल, पुलिस, शिक्षा आदि विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में योग से जुड़े विशेषज्ञों को सम्मानित करने की भी व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड योग व आध्यात्म की भी भूमि है। इससे करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक पहचान दिलाई है। गत वर्ष एफआरआई देहरादून में आयोजित योग महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी भागीदारी की थी, जिसमें हजारों लोगों ने योगाभ्यास किया। बैठक में आयुष मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत समेत आला अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article