Entertainment : यो यो हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार, पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा...जानिए क्यों - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यो यो हनी सिंह को कोर्ट ने लगाई फटकार, पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा…जानिए क्यों

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
honey singh

honey singh

यो-यो हनी सिंह को दुनिया जानती है। उन्होंने अपनों गानों से युवा पीढ़ी को दिवाना बनाया लेकिन इन दिनों वो मुश्किल में हैं। जी हां बता दें कि बॉलीवुड सिंगर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और केस दर्ज कराया था।हनी सिंह पर ‘घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005’ के तहत दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस केस की सुनवाई चल रही है पर हनी सिंह लगातार दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

3 सितंबर को है पेशी

हनी सिंह ने कोर्ट से पेश ना होने की छूट मांगी है। हनी सिंह के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वो सुनवाई के दौरान पेश नहीं हो पाएंगे। दूसरी बार भी आदेश की अवहेलना करने पर कोर्ट ने हनी सिंह को फटकार लगाई गई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। यह देखकर हैरान हूं कि इस मामले को इतने हल्के में कैसे लिया जा रहा है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 3 सितंबर साढ़े 12.30  बजे हनी सिंह को पेश होने का आदेश दिया है।

Share This Article