Big News : प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 21 तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, 21 तक ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Yogita Bisht
2 Min Read
मौसम

प्रदेश में बीते दिनों मौसम ने करवट ली। जिसके बाद कहीं हुई बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृष्टि और बारिश ने ठंड में इजाफा कर दिया है। पहाड़ी इलाकों में लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। जबकि इस बारिश के चलते मैदानी इलाकों में भी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को भी मौसम विभाग ने बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। बदलते मौसम के चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की संभावना भी जताई गई है। इसके साथ ही पहाडों पर चट्टान गिरने से सड़कें बंद होने की संभावना भी जताई गई है।

भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

बृहस्पतिवार को मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

कल तक प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 21 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। कल भी प्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक तेज बारिश से पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।