Uttarakhand Weather Update : प्रदेश में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रदेश में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Yogita Bisht
2 Min Read
uttarakhand mausam

उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मानसून की सक्रियता दोबारा बढ़ने से पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश हो रही है। जिस कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा आज प्रदेश के छह जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। जिस से प्रदेश के कुछ इलाकों में जमकर बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में बादल छाए हुए हैं। लगातार हो रही बौछारों के कारण तापमान में भी कमी आई है। बीते दो दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है।

आज छह जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश के छह जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं। बता दें कि आज मौसम विभाग द्वारा चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल के बाद बारिश का क्रम थोड़ा हल्का होने के आसार हैं।

इस दिन विदा हो सकता है उत्तराखंड से मानसून

बात करें कि उत्तराखंड से मानसून कि विदाई की तो अभी इसमें एक हफ्ता लग सकता है। तीन अक्टूबर के आस-पास उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है। बता दें कि बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की गई है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान कम होने से हल्की ठंड ने दस्तक द दी है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।