Business : Year Ender 2024: साल 2024 में बंद हुए ये 10 Startup, बिजनेस बंद होने के रहे कई कारण, पढ़ें यहां    - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Year ender 2024: साल 2024 में बंद हुए ये 10 Startup, बिजनेस बंद होने के रहे कई कारण, पढ़ें यहां   

Renu Upreti
5 Min Read
More than 20 MPs missing during presentation of One Nation One Election Bill, BJP sent notice

भारत में साल 2024 में बहुत सारे स्टार्टअप अलग-अलग वजहों से बंद हुए। 5 दिंसबर 2024 तक स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत रजिस्टर हुए कुल स्टार्टअप्स में से 5000 से भी ज्यादा स्टार्टअप बंद हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्टार्टअप बंद हुए हैं। इसके बाद कर्नाटक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। आइये जानते हैं 10 ऐसे स्टार्टअप के बारे में जो साल 2024 में बंद हो चुके हैं।

THRIVE

मुंबई के फूज डिलीवरी स्टार्टअप THRIVE ने अपने कंज्यूमर ऐप को चार साल बाद बंद करने का फैसला किया है। THRIVE के को-फाउंडर कृषि फगवानी ने 15 दिसंबर को एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। कंपनी ने यह कदम फूड टेक क्षेत्र में तेजी से बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच उठाया है, जहां जोमैटो और स्विग्गी जैसे मजबूत और फंडेड स्टार्टअप्स का दबदबा है। बता दें कि इस स्टर्टाअप में डोमिनोज की पैरेंट कंपनी जुबिलेंट फूड्स और कोका-कोला ने भी पैसे लगाए हुए हैं।

KOO

भारत का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू के बंद होने की खबर जुलाई में आई थी। फंडिंग की कमी के चलते 4 साल में ही यह स्टार्टअप बंद हो गया। कंपनी के को-फाउंडर ने जानकारी देते हुए लिखा- छोटी पीली चिड़िया फाइनल गुडबॉय कहती है।

Kenko health

साल 2024 के अगस्त में इंश्योरटेक स्टार्टअप केनको हेल्थ ने भी अपना बिजनेस बंद कर दिया था। कंपनी के करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा। कंपनी को इंश्योरेंस लाइसेंस नहीं मिल पाया जिसके कारण कंपनी का मुश्किल वक्त शुरु हुआ। कंपनी के सामने पैसे की दिक्कत पैदा होने लगी। जिसके बाद कंपनी को बंद करने का फैसला किया गया।

My trith india

अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में ही स्पिरिचुअल टेक स्टार्टअप My trith india ने बिजनेस बंद करने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि वो अपना बिजनेस फंडिंग ना मिल पाने की वजह से बंद कर रही है। हालांकि कंपनी ने पोस्ट में कहा था कि उसका बिजनेस अस्थायी रुप से बंद हुआ है न कि हमेशा के लिए। कंपनी का कहना है कि हमने कंपनी को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है, क्योंकि यह हमारे लिए कोई स्टार्टअप नहीं बल्कि जीवन है और जब तक हम जिंदा हैं, हम हार नहीं मानेंगे।

Agritech startup greenikk

केले की खेती पर फोकस करने वाले Agritech startup greenikk को भी अक्टूबर महीने की शुरुआत में अपना बिजनेस बंद करना पड़ा। कंपनी को लगातार भारी नुकसान हो रहा था।

Saas startup toplyne

सेल्स ऑटोमेशन पर फोकस करने वाले एक Saas startup toplyne ने अक्टूबर के महीने में बिजनेस बंद करने का फैसला किया। कंपनी ने घोषणा की कि करीब 3.5 साल तक बिजनेस चलाने के बाद अब कंपनी अपना ऑपरेशन बंद कर रही है। कंपनी ने साफ कहा था कि निवेशकों का पैसा उन्हें वापस किया जाएगा।

Bluelearn

सोशल लर्निंग प्लेटफॉर्म Bluelearn ने जुलाई के महीने में अपना बिजनेस बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी ने कहा था कि वे तेजी से अपना बिजनेस नहीं बढ़ा पा रहे हैं, जिसके कारण बिजनेस को वे बंद करेंगे। करीब 3 साल पुराने इस स्टार्टअप(Startup) ने अपने सभी निवेशकों को कहा कि उनसे कंपनी ने जो भी पैसा फंडिंग के जरिए उठाया था, उसका 70 फीसदी उन्हें वापस किया जाएगा।

Stoa

करीब 4 साल तक बिजनेस चलाने के बाद नवंबर के महीने में नितिन कामत के निवेश वाला स्टार्टअप Stoa बंद हो गया। यह स्टार्टअप अल्टरनेटिव एमबीए प्रोग्राम मुहैया कराता था। इसकी शुरुआत 2020 में हुई थी, जिसमें कुणाल शाह ने भी पैसा लगाए हुए थे। यह स्टार्टअप ट्रैडिशनल पढ़ाई के बजाए प्रैक्टिकल बिजनेस स्किल्स पर फोकस करता था और करीब 1500 स्टूडेंट्स को सर्विस दे चुका था।

Nintee

मई के महीने में हेल्थटेक स्टार्टअप Nintee ने भी अपना बिजनेस बंद कर दिया। यह स्टार्टअप केवल सालभर में ही खराब हालत में पहुंच गया है। कंपनी के फाउंडर ने सभी को 4 महीने की सैलरी दी। साथ ही कंपनी के फाउंडर ने सभी कर्मचारियों को अपनी दूसरी कंपनी में काम करने का मौका दिया।

Goldpe

साल भर पहले ही 2023 में गोल्डपे स्टार्टअप की शुरुआत हुई थी लेकिन बिजनेस मॉडल में खामी, जिसके चलते कंपनी के पास कोई सस्टेनेबल रेवेन्यु स्ट्रीम नहीं था के कारण कंपनी को बंद करना पड़ा।  इसी के साथ कंपनी के पास पैसो की दिक्कत होना भी एक वजह रहा।

TAGGED:
Share This Article