Big News : Year Ender 2024 : नाबालिग से दुष्कर्म से लेकर बुजुर्ग अधिकारी की हत्या तक, इस साल अपराध की इन घटनाओं से दहला उत्तराखंड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Year Ender 2024 : नाबालिग से दुष्कर्म से लेकर बुजुर्ग अधिकारी की हत्या तक, इस साल अपराध की इन घटनाओं से दहला उत्तराखंड

Yogita Bisht
3 Min Read
YEAR ENDER 2024

कुछ ही दिनों में नए साल 2025 का आगाज होने वाला है। इस साल उत्तराखंड जैसे शांत प्रदेश में अपराध की ऐसी घटनाएं हुई जिसने सबको हिलाकर रख दिया। नाबालिग से दुष्कर्म से लेकर ओनजीसी के बुजुर्ग अधिकारी की हत्या तक तमाम ऐसी घटनाएं इस बार प्रदेश में हुई जो कि सुर्खियों में बनी रही।

नानकमत्ता गुरुद्वारे प्रमुख की दिन दहाड़े हत्या

साल 2024 में मार्च महीने में हुई नानकमत्ता गुरुद्वारे प्रमुख की हत्या से हर कोई हैरान हो गया था। नानकमत्ता गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को दो बदमाशों ने दिन दहाड़े गोली मार दी थी। इस घटना से खुद सीएम धामी तक भावुक हो गए थे। मामले की जांच के लिए 11 टीम में गठित की थी। जिसके बाद अप्रैल महीने में पुलिस ने एक आरोपी को हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।

ISBT में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना ने सबको हैरान

साल 2024 की आपराधिक घटनाओं की बात करें तो राजधानी देहरादून के आईएसबीटी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना ने सभी को हैरान कर दिया। दुष्कर्म की इस घटना ने जहां राजधानी देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। तो वहीं सभी को हैरान कर दिया। मुरादाबाद की एक किशोरी से बस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गुप्ता बंधुओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के साथ ही देहरादून की एक और घटना चर्चाओं में रही। देहरादून में साहनी बिल्डर की आत्महत्या मामला सुर्खियों में रहा। सतेंद्र सिंह साहनी की आत्महत्या मामले में पहली बार चर्चित गुप्ता बंधु पहली बार जेल गए। इन दोनों की गिरफ्तारी प्रदेश ही नहीं देश में भी चर्चाओं में रही। हालांकि अब दोनों जमानत पर बाहर हैं।

हरिद्वार ज्वैलरी शोरूम डकैती कांड

अगस्त महीने में हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम में दिन दहाड़े हुए डकैती कांड ने पुलिस के सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावों की पोल खोलकर रख दी थी। करोड़ों की इस डकैती कांड की चर्चा दिन नहीं महीने भर होती रही। सीएम से लेकर पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बाद चिंता जाहिर की थी। हालांकि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में तो सफल रही लेकिन पूरी रिकवरी नहीं कर पाई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया तो एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

दून में हुई ONGC के पूर्व अधिकारी की हत्या

साल 2024 के जाते-जाते देहरादून में ONGC के पूर्व अधिकारी की हत्या ने देहरादून में सनसनी मचा दी। दिसंबर में जीएमएस रोड पर स्थित अकेले रहने वाले ओएनजीसी के पूर्व अधिकारी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग की हत्या पैसों की लालच में की गई थी।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।