Chamoli : यशस्वी पुरोहित ने बढ़ाया प्रदेश का मान, जेईई मेंस में लहराया परचम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यशस्वी पुरोहित ने बढ़ाया प्रदेश का मान, जेईई मेंस में लहराया परचम

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
yashasvi purohit

 

yashasvi purohit

लड़किया किसी से कम नहीं होती। यह एक बार फिर साबित किया है कर्णप्रयाग की यशस्वी पुरोहित ने आपको बता दे यशस्वी ने जेईई मेंस के पहले चरण के एग्जॉम में 99.23 परसेंटाइल प्राप्त किए। जेईई मेंस इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त परीक्षा है। जिसमें यशस्वी ने प्रदेश का परचम लहराया है।

यशस्वी का परिवार मूल रूप से चमोली जिले के कर्णप्रयाग का रहने वाला है। वर्तमान में वो देहरादून के प्राइवेट स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। यशस्वी के पिता प्रेम प्रकाश पुरोहित और माता अंजु पुरोहित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वर्तमान में दोनों ही चमोली जिले के गोपेश्वर में सेवा दे रहे हैं।

आईआईटी से शिक्षा हासिल करने की चाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यशस्वी बताती है कि उन्होंने नौवीं कक्षा में ही तय कर लिया था कि आईआईटी से बीटेक करना है। इसके लिए 10वीं से ही तैयारी शुरू कर दी थी। यशस्वी की रुचि कंप्यूटर साइंस में है। जेईई एडवांस में अच्छे पर्सेंटाइल प्राप्त होने के बाद वो अब आईआईटी से शिक्षा हासिल करना चाहती है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।