IPL 2024 का 38 वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया था। ऐसे में कल का ये मुकाबला राजस्थान नौ विकेट से जीत गया। ऐसे में कल यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) मुंबई इंडियंस के खिलाफ जमकर बरसें। दमदार बल्लेबाजी कर यशस्वी ने शतक जड़ दिया। आईपीएल 2024 का ये उनका पहला शतक है। 104 रनों की नाबाद पारी खेलकर यशस्वी ने टीम को जीत दिलाई।
नौ विकेट से जीता राजस्थान
टॉस जीतकर पहले मुंबई ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसमें टीम ने नौ विकेट गंवाकर 180 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में राजस्थान ने बड़ी ही आसानी से एक विकेट गवाकर 183 रन बना डाले। पॉइंट्स टेबल पर 14 अंकों के साथ राजस्थान की टीम ने पहले स्थान पर कब्ज़ा कर रखा है। तो वहीं मुंबई छह अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
RR vs MI के दौरान Yashasvi Jaiswal ने खेली शतकीय पारी
RR vs MI के बीच हुए इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने दमदार पारी खेली। मात्र 59 गेंदों में बल्लेबाज ने शतक जड़ दिया। यशस्वी का ये इस सीजन का पहला शतक है। आईपीएल करियर का उनका ये दूसरा शतक है। रर के इस बल्लेबाज ने 60 गेंदों में 104 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें नौ चौकें और सात छक्के शामिल है। तो वहीं दूसरे छोर से उनका साथ देने के लिए कप्तान संजू सैमसन थे। संजू ने 38 रनों की दमदार पारी खेली।
जायसवाल के नाम दर्ज हुआ ये रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेलकर ये नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। 23 साल की उम्र में आईपीएल में दो सेंचुरी जड़ने वाले
यशस्वी पहले बल्लेबाज बन गए है। पिछले साल भी बल्लेबाज ने मुंबई के खिलाफ 124 रनों की पारी खेली थी। 21 वर्ष 123 दिन की उम्र मेंउन्होंने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा था।