Uttarkashi : यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट, धाम जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रही टीम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद प्रशासन अलर्ट, धाम जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक रही टीम

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
yamunotri hadsa

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार शाम को भूस्खलन होने के बाद से ही यात्रा प्रभावित है. धाम की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं को प्रशासन की ओर से रोका जा रहा है.

श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवा रही प्रशासन की टीम

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य के निर्देश पर 24 जून को यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से रोक दिया गया है. प्रशासन ने बताया कि भूस्खलन वाले स्थान पर आज भारी पत्थर हटाने, मार्ग की मरम्मत, रेलिंग लगाने और सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्य किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाया गया है.

25 जून से यमुनोत्री धाम की यात्रा दोबारा शुरू होने की उम्मीद

प्रशासन की ओर से वैकल्पिक पैदल मार्ग की सफाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जो आज रात तक पूरा होने की संभावना है. प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि यदि मौसम और मरम्मत कार्य अनुकूल रहे तो कल यानी 25 जून से यात्रा को दोबारा शुरू किया जाएगा. फिलहाल श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम की ओर भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें : Yamunotri landslide news : मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत, लापता श्रद्धालुओं की तलाश जारी

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।