Big News : 18 घंटे बाद फिर शुरू हुई यमनोत्री धाम की यात्रा, भूस्खलन के कारण मलबा आने से बंद हुआ था हाइवे - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

18 घंटे बाद फिर शुरू हुई यमनोत्री धाम की यात्रा, भूस्खलन के कारण मलबा आने से बंद हुआ था हाइवे

Yogita Bisht
3 Min Read
yamnotri dham

बीते कुछ दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। चारधाम में हो रही बारिश और बर्फबारी यात्रियों के लिए आफत बन रही है। बुधवार को यमनोत्री हाईवे पर भूस्खलन के कारण यात्रा को रोक दिया गया था। जिसे अब 18 घंटे बाद सुचारू किया गया है।

18 घंटे बाद फिर शुरू हुई यमनोत्री धाम की यात्रा

बारिश और लगातार हो रही बर्फबारी ने चारधाम यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद यमनोत्री हाइवे पर भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया था। जिसके चलते यात्रा को रोक दिया गया था। लेकिन 18 घंटे बाद यात्रा को फिर से शुरू कर दिया गया है।

लगातार पहाड़ी से पत्थर आने के कारण रोकी गई थी यात्रा

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार की दोपहर को डाबरकोट के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ था। पहाड़ी से पत्थर की चपेट में आने से तीर्थ यात्रियों की एक बस भी क्षतिग्रस्त हुई थी। जिसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाला के पास भी लगातार भूस्खलन हो रहा था। जिसके कारण यात्रा को रोक दिया गया था।

मार्ग में फंसे 6000 यात्रियों को निकाला गया

राजमार्ग बंद होने की वजह से चारधाम यात्रियों को काफी परशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं। जिसमें करीब 6000 यात्री फंस गए। 18 घंटे मार्ग पर ही फंसे रहने के बाद आज सुबह सभी यात्रियों को निकाला गया।

मौसम विभाग का अलर्ट है जारी

प्रदेश में मौसम को लेकर मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश के अलग -अलग हिस्सों में बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी होगी। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिष और बर्फबारी हो सकती है।

जबकि प्रदेश के निचले इलाकों में ओलावृष्टि को साथ ही बौछारें पड़ने के आसार हैं। देहरादून में गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ने और ओलावृष्टि के आसार हैं। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चल सकता है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।