Highlight : WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों का ऐलान, अजिंक्य रहाणे की हुई टीम में वापसी - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

WTC Final: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ियों का ऐलान, अजिंक्य रहाणे की हुई टीम में वापसी

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
WTC TEAM

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा मंगलवार को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की टीम में वापसी हुई है। अजिंक्य को साउथ अफ्रीका के दौरे के बाद टीम में जगह नहीं मिली थी।

फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।  सात से 11 जून तक होने वाली टेस्ट चैंपियनशिप इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेली जाएगी।

रहाणे की हुई टीम में वापसी

अजिंक्य रहाणे की भारतीय टीम में वापसी हुई है। रहाणे ने पिछला टेस्ट  11 जनवरी २०२२ को खेला था। वो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम का हिस्सा थे। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया था। अजिंक्य ने भारत के लिए अब तक 82 टेस्ट मैच खेले है। जिसमें उन्होंने 38.52 की औसत से 4932 रन जोड़े है। उनके नाम टेस्ट में 12 शतक और 25 अर्धशतक है। भारत के लिए अजिंक्य कई मैचों में कप्तानी भी कर चुके है।

AJINKYA RAHANE

रहाणे को आईपीएल का मिला फायदा

रहाणे का टेस्ट में पिछले कुछ मैचों में  खास प्रदर्शन नहीं था। इसी वजह से वो टीम का हिस्सा नहीं थे। पिछले साल  रणजी ट्रॉफी में रहाणे का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने मुंबई के लिए दो शतक जड़े। इसके साथ ही  57.63 की औसत से 634 रन बनाए।

इसके साथ साथ इस आईपीएल सीजन भी रहाणे अच्छी फॉर्म में है।रहाणे इस आईपीएल  महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स  का हिस्सा है। उन्होंने अब तक 52.25 की औसत से 209 रन टीम के लिए जोड़े है।

सूर्य कुमार समेत ये खिलाड़ी हुए बाहर

कंगारू टीम के खिलाफ चुने गए खिलाड़ियों में से सूर्य कुमार यादव का नाम शामिल नहीं है। सूर्य के अलावा कुलदीप यादव और ईशान किशन भी टीम का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर चोट के कारण क्रिकेट से दूर है। वो इस साल आईपीएल का भी हिस्सा नहीं है। 

WTC 2023 फाइनल के लिए भारतीय खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, चेतेश्‍वर पुजारा, अजिंक्‍य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्‍मद सिराज, मोहम्‍मद शमी, जयदेव उनादकट और उमेश यादव।

2021 टेस्ट चैंपियनशिप में मिली थी हार

भारतीय टीम लगातार दूसरी बार सरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर रही है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला हुआ था। जिसमें  भारत ने हार का स्वाद चखा था। भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसकी वजह से भारत टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पंहुचा। पॉइंट्स टेबल पर जहा ऑस्ट्रेलिया पहले  स्थान पर है तो वहीं भारत दूसरे स्थान पर है।

Share This Article