Sports : Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने गीता फोगाट को लिया हिरासत में, बृजभूषण ने जारी किया बयान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस ने गीता फोगाट को लिया हिरासत में, बृजभूषण ने जारी किया बयान

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
GEETA PHOGAT

दिल्ली के जंतर-मंतर में 12  दिनों से पहलवान धरने पर बैठे है। भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवान धरना दे रहे है।

पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प

बुधवार की रात धरने पर बैठे पहलवानों और पुलिस के बीच  झड़प हुई। जिसके बाद पहलवानों ने आरोप लगाए है की पुलिस कर्मी नशे में थे। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के साथ मार पीट की और अपशब्द का प्रयोग भी किया। तो वहीं पुलिस के हिसाब से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सोमनाथ भारती बेड लेकर पहुंचे।

उन्हें रोकने के बाद पहलवानों के साथ विवाद हुआ। इसी बीच गीता फोगाट पहलवानों का  समर्थन करने धरना स्थल पर पहुंची। तो पुलिस ने उन्हें वहां जाने नहीं दिया और हिरासत में ले लिया।

 गीता को पुलिस ने लिया हिरासत में

भारत की जानी मानी पहलवान गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धरना स्थल पर गीता फोगाट पहलवानों का सपोर्ट करने जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और उनके पति को रोक कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

दरअसल टिकरी बॉर्डर पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ है। बड़ी संख्या में पुलिस वहा मौजूद है। दिल्ली पुलिस धरना प्रदर्शन पर पहलवानों के सपोर्ट में जाने वाले लोगों को रोक रही है। बुधवार को हंगामें के बाद धरना स्थल पर कई खिलाड़ी पहलवानों के सपोर्ट में आ रहे है।

इसी को लेकर गीता फोगाट ने ट्वीट किया की गीता और उनके पति पवन सरोहा को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। हलांकि पुलिस के मुताबिक उन्होंने गीता को हिरासत में लिया है।

बृजभूषण का बयान आया सामने

इन सब के बीच भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने इस मामलें में अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा की उन्हें किसी से भी कोई बैर नहीं है। वो खिलाडियों का भविष्य सुधारने और समाज के कल्याण का काम करते है। वो अपना ये काम जारी रखेंगे। उन्हें देश के  न्यायाधीश पर पूरा भरोसा है।

Share This Article