Haridwar : विश्व पर्यावरण दिवस : वृक्षारोपण कर पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखने का संदेश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

विश्व पर्यावरण दिवस : वृक्षारोपण कर पर्यावरण को साफ-स्वच्छ रखने का संदेश

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
appnu uttarakhand news

रुड़की : आज देश भर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह जगह वृक्षारोपण किया जा रहा है। वहीं रुड़की में भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शहर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण को साफ और स्वच्छ बनाने का संदेश दिया है। इसी कड़ी में सामाजिक संस्था एनवायरन फाउंडेशन द्वारा भी शहर में वृक्षारोपण किया गया।

संस्था के पदाधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामी बंसल के आवास पर पहुंचे। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने भी अपने आवास पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी का परम कर्तव्य है क्योंकि पर्यावरण में शुद्ध आक्सीजन के लिये पेड़ लगाने बहुत जरूरी है तभी हम स्वस्थ रह सकते है। लेकिन अब सवाल ये है जो पेड़ लगाए जाते है उनकी देखभाल करना भी उस व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने अपील की जो व्यक्ति पेड़ लगाए उसकी पूर्ण रूप से देखभाल भी करे। इसलिए सभी सामाजिक लोग जिस जगह पर पेड़ लगाए उनकी देखभाल भी स्वयं करनी चाहिए तभी वो पौधा पेड़ बन सकता है और पर्यावरण को शुद्ध रख पाएगा।

Share This Article