Highlight : दून में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो की हुई शुरुआत, 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दून में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो की हुई शुरुआत, 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

Yogita Bisht
1 Min Read
आयुर्वेद एक्सपो

राजधानी देहरादून में आज से विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत हो गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो की हुई शुरुआत

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आयुर्वेद एक्सपो का केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जादव व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, प्रेमचंद, गणेश जोशी सहित कई गणमान्य मौजूद हैं। इसके साथ ही पतंजलि के सीईओ बालकृष्ण भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

dehradun

‘‘डिजिटल स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण‘‘ विषय पर है आधारित

बता दें कि इस बार का आयोजन ‘‘डिजिटल स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक दृष्टिकोण‘‘ विषय पर आधारित है। उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है।

dehradun

12 से 15 दिसंबर तक सम्मेलन आयोजित होगा। इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्ष 2002 से हर साल विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।