Udham Singh Nagar : प्रेस मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल, कर्मचारियों में आक्रोश - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

प्रेस मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल, कर्मचारियों में आक्रोश

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
ghayal

रुद्रपुर में सिडकुल पंतनगर में स्थित निल मेटल कंपनी में काम कर रहा श्रमिक मशीन की चपेट में आ गया। जिसके बाफ आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया। घटना के बाद से अन्य श्रमिकों में आक्रोश है।

प्रेस मशीन की चपेट में आने से श्रमिक घायल

कर्मचारी की पहचान देवेश कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है काम करने के दौरान देवेश प्रेस मशीन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाय गया। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया है। घटना के बाद से कर्मचारियों में आक्रोश है।

कर्मचारियों में आक्रोश

कंपनी में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। इसके साथ ही घायल को उचित मुआवजा देने और स्थाई करने की मांग की है। फिलहाल कंपनी प्रबंधन और यूनियन के बीच वार्ता चल रही है। बता दें नील मेटल कंपनी बजाज कंपनी के लिए फ्रेम और फ्यूल टैंक बनाती है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।