Highlight : निकाय चुनाव : ज्योति रौतेला ने सोशल मीडिया पर कर दी ऐसी पोस्ट, होने लगी चर्चाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

निकाय चुनाव : ज्योति रौतेला ने सोशल मीडिया पर कर दी ऐसी पोस्ट, होने लगी चर्चाएं

Yogita Bisht
2 Min Read
JYOTI RAUTELA

निकाय चुनाव के लिए प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस में घमासान देखने को मिल रहा है। पहली लिस्ट जारी होने के बाद महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हैं।

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने काफी मंथन के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने तीन मेयर के प्रत्याशियों समेत नगर पालिका और नगर पंचायत के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। नगर निगम श्रीनगर से मीना रावत, नगर निगम काशीपुर से संदीप सहगल और नगर निगम हल्द्वानी से ललित जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है।

लिस्ट से महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला हुईं नाराज

निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वो नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि “याचना नहीं रण होगा”। उनके इस पोस्ट के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

कुछ नामों से ज्योति रौतेला नहीं हैं खुश

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष लिस्ट में शामिल कुछ नामों से खुश नहीं हैं। हालांकि ज्योति रौतेला इस बात का भी साहस नहीं दिखा पाई कि खुलकर वो अपनी बात संगठन के सामने नहीं रखें। उन्होंने अपनी बात को सोशल मीडिया के जरिए सामने रखा लेकिन यहां भी वो खुलकर ज्यादा कुछ नहीं बोल पाईं।

congress
Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।