Haridwar : चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
MAHILA KA SHAV

हरिद्वार में चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग पर महिला का शव पड़ा मिला। हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम महिला की शिनाख्त में जुट गई है।

चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर मिला महिला का शव

घटना गुरुवार की है। श्यामपुर थाना क्षेत्र में चंडीदेवी मंदिर पैदल मार्ग के पास जंगल से महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त में जुट गई है।

महिला की शिनाख्त जारी

जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।