Highlight : महिला ने पहनी राम नाम लिखी पेपर की ड्रेस, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिला ने पहनी राम नाम लिखी पेपर की ड्रेस, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान

Yogita Bisht
3 Min Read
राम नाम वाली ड्रेस

देशभर में लोग अयोध्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जश्न में डूबे हुए हैं। लोग अपने-अपने तरीके से आस्था दिखा रहें हैं। ऐसे में उधम सिंह नगर जिले की एक महिला ने ऐसी अनोखी पेपर से बनी ड्रेस तैयार की है जिसे देख कर आप हैरान हो जाएंगे। महिला ने पेपर पर 251 बार राम लिख कर पेपर से ड्रेस तैयार कर पहनी है। पेपर से बनी ये ड्रेस आज चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

राम लला प्राण प्रतिष्ठा पर महिला ने बनाई अनोखी ड्रेस

उधम सिंह नगर की रहने वाली रूबी सिंह लंबे समय से अख़बार और ख़राब पेपर से पहने वाली ड्रेस तैयार कर रही हैं। आम तौर पर लोग कपड़ों से बनी अलग-अलग डिजाइन की ड्रेस तैयार कर पहनते हैं लेकिन रूबी सिंह पेपर से फैंसी, अलग-अलग डिजाइन की ड्रेस बनाकर पहनती हैं। जिसके लिए क्षेत्र में वो चर्चाओ में रहती हैं। बता दें कि रूबी सिंह अब तक लगभग 70 पेपर से ड्रेस बना चुकी है।

Jai Shri Ram

पेपर पर राम नाम लिख ड्रेस बनाकर पहनी

पेपर क्वीन के नाम से मशहूर रूबी सिंह ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौक़े पर कुछ ऐसा किया है जो चर्चाओं का विषय बन गया है। उधम सिंह नगर के बाजपुर के छोटे से गांव भौना कॉलोनी की रहने वाली रूबी सिंह ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की ख़ुशी में पेपर पर 251 बार राम और जय श्री राम लिख कर एक अनोखी पेपर ड्रेस तैयार की है।

Jai Shri Ram

ये ड्रेस भगवा रंग के पेपर पर राम और जय श्री राम लिखकर बनाई गई है। जो कि एकदम मन मोहक लग रही है। रूबी सिंह ने पेपर से तैयार रामलला को समर्पित ड्रेस को पहन कर लोगों के समाने शो किया। ड्रेस में राम और जय श्री राम को जिस तरह से डिजाइन किया है वो एक दम अद्भुत लग रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

Jai Shri Ram

अपनी खुशी का किया इजहार

पेपर से ड्रेस बनाने वाली रूबी सिंह ने हमें बताया कि भगवान रामलला 22 जनवरी को अपने धाम अयोध्या आ रहें हैं सभी लोग अपने तरीके से ख़ुशी मना रहें हैं तो उन्होंने अपनी खुशी का इजहार इस तरह किया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग सनातन धर्म का है इसलिए ही उन्होंने पेपर से तैयार की गई ड्रेस को इस रंग का बनाया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।