Uttarakhand : चारधाम यात्रा पर आई वेस्ट बंगाल की महिला की मौत, जानकीचट्टी में तोड़ा दम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

चारधाम यात्रा पर आई वेस्ट बंगाल की महिला की मौत, जानकीचट्टी में तोड़ा दम

Yogita Bisht
1 Min Read
DEAD BODY NEW

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चारधाम यात्रा के लिए अपने परिवार के साथ आई एक महिला की जानकीचट्टी में आज तड़के ही मौत हो गई। इसी के साथ अब तक यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है।

जानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु की मौत

चारधाम यात्रा पर आई एक महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में आज सुबह तड़के ही वेस्ट बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी महिला

मिली जानकारी के मुताबिक वेस्ट बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर चारधाम यात्रा के लिए अपने परिजनों के साथ उत्तराखंड आई थी। यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के श्यामली की तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गई। अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत अस्पताल पहुचने से पहले ही हो गई थी।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।