Haridwar : बच्चों के साथ गंगा में कूदने वाली थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बच गई जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बच्चों के साथ गंगा में कूदने वाली थी महिला, तभी हुआ कुछ ऐसा कि बच गई जान

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

रुड़की: रोडवेज बस अड्डा रुड़की के पास दो नाबालिग बच्चों के साथ एक महिला बस में बैठी हुई थी। महिला गाजियाबाद की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार महिला पर जब उनकी नजर पड़ी तो वो कुछ परेशान नजर आई। इस पर पुलिस ने उसे पूछा तो उसने सबकुछ बताया।

पुलिस के अनुसार महिला महिला पारिवारिक झगड़े के कारण परेशान थी। इसके चलते वो अपने सारे जेवर-गहने और पैसे लेकर ये सोच कर यहां थी कि किसी मंदिर में दान कर देने के बाद अपने बच्चों सहित गंगा में कूद कर आत्महत्या कर लेगी। लेकिन, पुलिस के समझाने के बाद महिला मान गई और वापस परिवार के साथ रहने के लिए राजी हो गई।

महिला को महिला डेस्क में तैनात महिला पुलिस कर्मियों समझाया। उसके बाद महिला के पति को बुलाया गया। देर रात महिला के पति के कोतवाली पहुंचने पर दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई। महिला के पति ने आश्वस्त किया कि वह भविष्य में अपनी पत्नी और बच्चों का पूरा ख्याल रखेंगे महिला। महिला के पति ने पुलिस को उसकी पत्नी की जान बचाने के लिए धन्यवाद कहा।

Share This Article