Big News : घास काटकर घर लौट रही थी महिला, खाई में गिरने से मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

घास काटकर घर लौट रही थी महिला, खाई में गिरने से मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में घास काटकर घर लौट रही एक महिला का पैर फिसलने से वो खाई में गिर गई। जिस से महिला की मौत हो गई।

घास काटकर घर लौट रही महिला गिरी खाई में

नैनीताल में एक महिला घास काटकर घर को लौट रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो खाई में गिर गई। जिस से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक खनस्यूं थाना क्षेत्र के लूगड़ा पटरानी निवासी ललिता (23) पत्नी तारा सिंह घास काटकर लौट रही थी। अचानक उसका पैर फिसला और वो खाई में गिर गई।

खाई में गिरने से हुई मौत

खाई में गिरने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और विधायक राम सिंह कैड़ा वहां पहुंचे। जिसके बाद उसे खाई से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनो में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार युगल पांडे और मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीन तेवतिया मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।