Tehri Lake में डूबी महिला, SDRF ने किया शव बरामद

Tehri Lake में डूबी महिला, SDRF ने किया शव बरामद

Sakshi Chhamalwan
1 Min Read
SHAV BARAMAD

Tehri lake में देर रात एक महिला की डूबने से मौत हो गयी। महिला का बुधवार सुबह SDRF Team ने झील से 40 फीट की गहराई से बरामद किया।

Tehri Jheel में डूबी महिला

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक महिला देर रात Tehri Jheel में गिर गई। महिला की पहचान विजयलक्ष्मी (38) पत्नी स्व. दिनेश चौहान निवासी लम्बगांव, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई। महिला के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को महिला लापता हो गई थी।

SDRF Team ने किया शव बरामद

महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बुधवार सुबह महिला की चप्पल और फोन झील के किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद पुलिस ने झील में रेस्क्यू अभियान चलाया। SDRF Team ने महिला का शव झील से बरामद कर दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।