Big News : जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी महिला, पैर फिसलने से गिरी, मौके पर ही मौत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी थी महिला, पैर फिसलने से गिरी, मौके पर ही मौत

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

रोपा मोटर मार्ग पर जामुन तोड़ते हुए एक महिला पेड़ से गिर गई। जिस से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। लेकिन परिजनों के निवेदन के बाद राजस्व पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी महिला की गिरने से मौत

मिली जानकारी के मुताबिक बेतालघाट निवासी कमला देवी (47) पत्नी जगत सिंह हर सुबह घूमने के लिए रोपा मोटर मार्ग पर जाती थी। बुधवार को भी वो हर रोज की तरह ही घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ी। अचानक पैर फिसलने के कारण वो पेड़ से नीचे गिर गई।

सिर पर चोट लगने से मौके पर ही मौत

पेड़ से गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। जिस से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन को क्षेत्र के लीलाधर डोर्बी, चतुर सिंह भंडारी, तारा भंडारी ने घटना की सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि मृतका के पति सिमलखा इंटर कॉलेज में काम करते हैं। महिला के चार बच्चे हैं। इस घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।