Big News : लोमड़ी के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

लोमड़ी के काटने से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Yogita Bisht
2 Min Read
DEAD BODY NEW

हल्द्वानी में एक महीने पहले लोमड़ी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घोड़ानाला क्षेत्र की निवासी बुजुर्ग महिला की एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद भी मंगलवार को महिला की मौत हो गई। जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हल्द्वानी में लोमड़ी के काटने से महिला की मौत

हल्द्वानी के पूर्वी घोड़ानाला क्षेत्र में बीते कई दिनों से लोमड़ियों का आतंक बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई की शाम को गुलाब राय की पत्नी नत्थू देवी उम्र 65 अपने घर की आंगन में बैठी हुई थी। इसी दौरान एक लोमड़ी ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुन परिजन मौके पर पहुंचे तो लोमड़ी वहां से भाग गई।

एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने के बाद भी महिला की मौत

लोमड़ी के हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोटाहल्दू में महिला को एंटी रेबीज के तीन इंजेक्शन भी लगवाए गए। जिसके बाद अस्पतालों में महिला का इलाज कराया गया। लेकिन कुछ दिन बाद महिला की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। जिस पर उन्हें हल्द्वानी स्थित डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

महिला की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिसके बाद महिला को बरेली के भोजीपुरा स्थित राम मूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला को पागलपन के दौरे पड़ने लगे थे। मंगलवार को राम मूर्ति अस्पताल प्रशासन ने महिला को दिल्ली ले जाने की बात कही। उन्हें दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।