Dehradun : महिला पर चाकू से हमला, बेटी और दामाद पर लगाए आरोप, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

महिला पर चाकू से हमला, बेटी और दामाद पर लगाए आरोप, वजह जान कर रह जाएंगे हैरान

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
CHAKU SE HUMLA

देहरादून से एक वाक्या सामने आ रहा है। जहां महिला पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया है। वहीं पीड़ित महिला ने इसका आरोप अपनी बेटी और दामाद पर लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटी- दामाद पर लगाया हमले का आरोप

हालांकि बेटी और दामाद ने हमले से साफ इनकार कर दिया है। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि शगुफ्ता निवासी माजरा को शुक्रवार को चाकू से घायल होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना पर अस्पताल पहुंची तो पीड़िता ने हमले का आरोप अपनी बेटी और दामाद पर लगाया है। महिला ने कहा कि दामाद और बेटी ने अन्य लोगों के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला किया।

दूसरी तरफ दामाद और बेटी ने पूछताछ पर इससे इनकार कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला ने खुद अपने शरीर पर चाक़ू से वार किया और घर से भाग गई।

वसीयत से जुड़ा बताया जा रहा मामला

जानकारी के मुताबिक मामले पर पुलिस का कहना है कि मामला वसीयत से जुड़ा हुआ है। घर में वसीयत के जरिये उन्हें एक हिस्सा दिया हुआ है। घर दो हिस्से में बंटा हुआ है। अपने हिस्से में वे गेट लगाना चाहते थे। बाजार से शुक्रवार को बेटी- दामाद गेट लेकर आए तो इस दौरान पीड़ित महिला विवाद करने लगी। दामाद और बेटी के मुताबिक इसके बाद पीड़ित शगुफ्ता ने खुद को चाकू मार लिया।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।