Big News : क्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री? यहां उठी मांग - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

क्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला मुख्यमंत्री? यहां उठी मांग

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
BJP MLA RITU KHANDURI

BJP MLA RITU KHANDURI

कोटद्वार : उत्तराखंड में भाजपा ने बहूमत से जीत हासिल की। भाजपा ने 47 तो वहीं कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत हासिल कर अपना झंडा गाड़ा। वहीं अब भाजपा में सीएम को लेकर मंथन शुरु हो गया है। कई लोगों ने धामी को ही फिर से सीएम बनाने की मांग की है। चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी तो धामी के लिए अपनी सीट तक छोड़ने को तैयार हैं। सीएम बनने की रेस में धामी का नाम भी सामने आ रहा हैं. इसी के साथ धनसिंह रावत, सतपाल महाराज, अजय भट्ट, अनिल बलूनी और रमेश पोखरियाल निशंक का नाम भी चर्चा में है।

महिला विधायक का नाम आया चर्चाओं में

लेकिन अब एक महिला विधायक का नाम भी चर्चाओं में आ गया है।महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिला मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है और जोरदार नारेबाजी की है। जी हां हम बात कर रहे हैं बीसी खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी की। बता दें कि आज शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम के जमकर नारे लगाए। और साथ ही उन्हें ही अगला सीएम बनाने की मांग की। महिला विधायक को सीएम बनाने की मांग कार्यकर्ताओं ने की।

आपको बता दें कि ऋतू खंडूरी कोटद्वार सीट से चुनाव लड़ी और उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को हराया. ऋतु खंडूरी को 32103 वोट मिले जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री नेगी को 28416 वोट मिले।

भाजपा कार्यालय में लगाए गए नारे

आपको बता दें कि भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कोटद्वार से निर्वाचित हुई विधायक ऋतु खंडूरी के स्वागत के लिए जमा हुई और महिलाओं ने ऋतु खंडूरी जिंदाबाद के नारे लगा रहीं हैं। ऋतु खंडूरी के साथ ही महिला मोर्चा के पक्ष में नारे बाजी की जा रही है। ये फैसला हाईकमान लेगा अगर ये मांग सही में मान ली जाती है तो उत्तराखंड की राजनीति के इतिहास में पहली बार होगा की कोई महिला विधायक सीएम की कुर्सी पर बैठेगी!

Share This Article