National : क्या नीतिश कुमार होंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष? ललन सिंह ने दिया इस्तीफा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

क्या नीतिश कुमार होंगे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष? ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

Renu Upreti
2 Min Read
Will Nitish Kumar be the national president of JDU? Lalan Singh resigned
JDU

बिहार में JDU जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर सांसद ललन सिंह ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली में शुक्रवार को हुई बैठक में उन्होनें अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की।

नीतिश कुमार होंगे JDU के अध्यक्ष?

वहीं बैठक के बाद विजय कुमार चौधरी ने मीडिया को जानकारी दी कि ललन सिंह ने बैठक में JDU के अध्यक्ष पद के लिए नीतिश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, उन्होनें यह भी जानकारी दी कि अभी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। यदि उसमें इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है तो स्वाभाविक रुप से नीतिश कुमार अध्यक्ष होंगे।

JDU का इतिहास

(JDU) जनता दल यूनाइटेड का गठन जनता दल, लोक शक्ति और समता पार्टी के विलय के साथ हुआ था। 30 अक्टूबर 2003 को स्व. जॉर्ज फर्नांडीस और नीतिश कुमार के नेतृत्व वाली समता पार्टी का जनता दल में विलय हो गया। विलय की गई इकाई को जनता दल कहा गया। इसमें जनता दल का तीर चिन्ह और समता पार्टी का हरा और सफेद झंडा मिलकर जदयू का चुनाव चिन्ह बना।

2004 से 2016 तक शरद यादव पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रहे। वहीं, नीतिश कुमार 2016 से 2020 तक इस पद पर रह चुके हैं। उनके बाद रामचंद्र प्रसाद सिंह 2020 से 2021 तक और उनके बाद ललन सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। शुक्रवार 29 दिसंबर 2023 को ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया।

TAGGED:
Share This Article