देहरादूनः विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रदेश संगठन और सरकार की ओर से पूर्व दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी को मैदान में उतारने के एलान के बाद चंद्रा पंत आज प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से मिलने देहरादून पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वो चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत प्रकाश पंत के जो भी सपने अधूरे रह गए थे, उनको पूरा करेंगी। लोगों की सेवा के उनके संकल्प को अधूरा नहीं रहनें देंगी।
प्रदेश संगठन ने उनका नाम हाईकमान को उनका नाम भेज दिया है। एक-दो दिन में उनके नाम का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। चंद्रा पंत पहले से ही प्रदेष संगठन की पहली पसंद थी। सीएम त्रिवेंद्र रावत ने भी कहा था कि उनका नाम पैनल में सबसे ऊपर है। अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। उनकी हामी के बाद केंद्रीय नेतृत्व जल्द नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है।