National : पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो पति ने कर लिया सुसाइड, पढ़िए पूरा मामला - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो पति ने कर लिया सुसाइड, पढ़िए पूरा मामला

Sakshi Chhamalwan
2 Min Read
पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो पति ने कर लिया सुसाइड UP NEWS

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के चिकन न बनाने पर पति ने गुस्से में अपना आपा खो दिया। पहले तो युवक ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की। उसके बाद कमरे में जाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला को ही समाप्त कर लिया।

पत्नी ने नहीं बनाया चिकन तो लगा लिया मौत को गले

मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी का है। पवन कुमार (36) की चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। पवन फर्नीचर बनाने का काम करता है। जानकारी के अनुसार पवन के बड़े भाई कमलेश शाक्य ने बताया कि बुधवार रात पवन ने प्रियंका को दो से तीन बार चिकन बनाने के लिए कहा। जिसके लिए प्रियंका ने मना कर दिया। प्रियंका ने कहा की वो कल बना देगी। लेकिन पवन रात को ही चिकन बनाने की जिद पर अड़ गया।

चिकन न बनाने को लेकर दोनों के बीच पहले मारपीट हुई। इसके बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। दूसरी तरफ पवन ने भी अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। पवन के भाई कमलेश ने आगे बताया कि वो रात को छत पर सोया हुआ था। देर रात जब वो छत से नीचे आया तो पवन अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा था। जिसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ दिया।

नहीं बनाया चिकन तो कर लिया सुसाइड

दरवाजा तोड़कर देखा तो करीब छह फीट ऊंची खूंटी से पवन ने खुद को फांसी लगा रखी थी। आनन फानन में जब तक उसे नीचे उतारा तब तक पवन की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।

Share This Article
Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।