Big News : जिसने देखा, देखता ही रह गया, आसमान में चली "तारों" की ट्रेन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

जिसने देखा, देखता ही रह गया, आसमान में चली “तारों” की ट्रेन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsदेहरादून : उत्तराखंड के आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हो गए। ऐसा लोगों ने इससे पहले आसमान में कभी नहीं देखा था और न किसीने कल्पना की थी। ऐसा लग रहा था मानो आसमान में तारों की रेल गाड़ी चल रहो हो। नजारे को जिसने देखा बस देखता ही रह गया। ये नजारा मंगलवार की शाम को नजर आया था।

अमर उजाला की वेबसाइट के अनुसार अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में प्रमुख प्राइवेट कंपनी स्पेस-एक्स ने सोमवार को फ्लोरिडा से 60 उपग्रहों का समूह स्टारलिंक प्रेक्षित किया। यह उपग्रह उत्तराखंड में गढ़वाल और कुमाऊं के कई शहरों के ऊपर से गुजरे। स्टारलिंक कई छोटे-छोटे उपग्रहों का समूह है, जो पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 350 किलोमीटर की ऊंचाई में परिक्रमा करेगा।स्पेस एक्स ने बेहतर और हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा के लिए इन उपग्रहों का निर्माण किया है।

अंतरिक्ष विज्ञानी राकेश बिष्ट ने बताया कि उपग्रहों का समूह शाम 5.56 से 6.00 बजे तक आसमान में दिखाई दिया। यह एक ट्रेन की तरह दिखाई दिए। वर्तमान में इसमें 60 उपग्रह हैं, जो भविष्य में 12,000 उपग्रहों का एक विशाल समूह होगा। फोटोग्राफर जयमित्र बिष्ट और राकेश बिष्ट  का दावा है कि उन्होंने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद किया है।

Share This Article