Trending : कौन हैं प्रिया सरोज ?, क्रिकेटर रिंकू सिंह से साथ चल रहीं हैं शादी की चर्चाएं - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कौन हैं प्रिया सरोज ?, क्रिकेटर रिंकू सिंह से साथ चल रहीं हैं शादी की चर्चाएं

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
priya saroj प्रिया सरोज

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज (Priya Saroj) को लेकर इन दिनों खासी चर्चाएं हो रही हैं। खबरें हैं कि दोनों के रिश्ते को लेकर उनके परिजनों ने मुलाकात की है। कुछ खबरिया वेबसाइट्स ने दावा किया है कि दोनों की सगाई हो गई है।

Priya Saroj

कौन हैं प्रिया सरोज

आइए पहले जान लेते हैं कि प्रिया सरोज कौन हैं ? दरअसल प्रिया सरोज सपा नेता हैं और यूपी के मछलीशहर संसदीय सीट से सांसद हैं। 23 नवंबर 1998 को जन्मी प्रिया सरोज ने दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और बाद में एमिटी यूनिवर्सिटी से एलएलबी किया। इसके बाद प्रिया सरोज ने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू कर दी।

Priya Saroj

प्रिया सरोज को विरासत में मिली राजनीति

प्रिया सरोज को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं। तूफानी सरोज तीन बार के सांसद रहे हैं। उसी सीट से सपा ने 2024 में प्रिया सरोज को टिकट दिया और प्रिया सरोज जीत कर आईं। प्रिया सरोज ने बीजेपी के प्रत्याशी बीपी सरोज को 35000 मतों के अंतर से हरा दिया। प्रिया सरोज सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। मौजूदा वक्त में प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज केराकत सीट से विधायक हैं।

कैसे शुरू हुई शादी की चर्चाएं

प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की चर्चाएं कल से सोशल मीडिया से लेकर खबरिया वेबसाइट्स पर हैं। कुछ वेबसाइट्स ने दावा किया है कि दोनों की सगाई हो गई है लेकिन परिजनों ने सगाई से इंकार किया है। हां, ये जरूर माना है कि दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरुआती दौर में हैं। प्रिया सरोज के परिजनों ने अलीगढ़ में रिंकू सिंह के परिजनों से मुलाकात की है और शादी के संबंध में बातचीत की है। हालांकि ये बेहद शुरुआती दौर की बातचीत है और सगाई जैसा कुछ नहीं हुआ है। दरअसल प्रिया सरोज की बड़ी बहन अलीगढ़ में ही रहती हैं और उनके पति वहां जज हैं।

TAGGED:
Share This Article