National : कौन है Bansuri Swaraj? बीजेपी ने दिया दिल्ली से टिकट, जानें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

कौन है Bansuri Swaraj? बीजेपी ने दिया दिल्ली से टिकट, जानें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
Bansuri Swaraj
Bansuri Swaraj

लोकसभा चुनाव की पहली लिस्ट सामने आ चुकी है। बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों में से चार पर नए उम्मीदवारों को सियासी पिच पर उतारकर भाजपा ने चौंकाया है। चारों लोकसभा चुनाव में पहली बार लड़ेंगे। नई दिल्ली सीट से मौजूदा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह बांसुरी स्वराज को उम्मीदवार बनाया है। आइये जानते हैं बांसुरी स्वराज के बारे में।

सुषमा स्वराज की बेटी हैं Bansuri Swaraj

बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं। उनका जन्म दिल्ली में 1982 में हुआ था। बांसुरी स्वराज को साल 2007 में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामांकित किया गया था। उन्हें कानूनी पेशे में करीब डेढ़ दशक अनुभव है। उन्होनें वारविक विश्वविघालय से बीए अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई की थी। इसके बाद बांसुरी ने लंदन के प्रतिष्ठित बीपीपी लॉ स्कूल में कानून की पढ़ाई की। उन्होनें लॉ में बैरिस्टर के रुप में योग्यता प्राप्त की। इसके बाद उन्होनें ऑक्सफोर्ड विश्वविघालय के सेंट कैथरीन कॉलेज से अपनी मास्टर ऑफ स्टडीज पूरी की।

दिल्ली से इन सीटों पर इन्हें मिला टिकट

भाजपा ने पूर्वी दिल्ली में मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सिंह शेहरावत, दक्षिण-दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण सिंह खंडेलवाल को टिकट दिया है। नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट कट गया है।

Share This Article