Instagram किसने बनाया था?, When Was Instagram Invented

Popular Social Media Platform Instagram किसने बनाया था?, when was Instagram invented

Yogita Bisht
7 Min Read
burbn

आज हर कोई इंस्टाग्राम चलाता है और इंस्टाग्राम पर रील बनाना सभी को पसंद हैं। वर्तमान समय में इसके उपयोगकर्ता एक बिलियन से ज्यादा लोग कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि instagram kisne banaya था। चलिए जानते हैं इन दिनों सभी के पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के बारे में।

Instagram क्या है ?

इंस्टाग्राम एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है। इस पर आप फोटो और विडियो शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पर लोकेशन भी शेयर कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आप बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। इसे चलान के लिए Gmail ID से इंस्टाग्राम पर अपना एक अकाउंट बनाना पड़ता है। जिसके बाद आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। इंस्टाग्राम का इस्तेमाल 13 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोग कर सकते हैं।

burbn

इंस्टाग्राम पर आप जो फोटोस और वीडियोस शेयर करते हैं उस पर आपके फॉलोवर लाइक, कमेंट कर सकते हैं। इसके साथ ही उसे शेयर भी कर सकते हैं। इंस्टाग्राम में ढेर सारे फीचर्स उपलब्ध हैं। जिसकी वजह से ये लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म बन गया है। इसमें फीचर स्टोरी, स्टेट्स, रील्स, वीडियो और हैशटैग जैसे कई फीचर्स हैं.

Instagram kisne banaya hai ?

इंस्टाग्राम को आज से 13 साल पहले माइक क्राइगर और केविन सिस्ट्रॉम (Mike Krieger & Kevin Systrom) द्वारा बनाया गया था। माइक क्राइगर और केविन सिस्ट्रॉम ने इंस्टाग्राम को 2010 में अक्टूबर में बनाया था।

हालांकि इसे बनाना इस से पहले ही शुरू कर दिया गया था। लेकिन 2010 में छह अक्टूबर में एप्पल स्टोर द्वारा इसे अपलोड किया गया था। इसलिए छह अक्टूबर 2010 इसे बनाने की तारीख मानी जाती है।

burbn

कौन हैं Instagram के मालिक ?

इंस्टाग्राम को किसने बनाया था ये तो आपने जान लिया अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि इसका मालिक कौन है? तो आपको बता दें कि इंस्टाग्राम के मालिक फेसबुक है। क्योंकि 2012 में फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम को खरीद लिया था। एक बिलियन अमेरिकी डॉलर में फेसबुक ने इंस्टाग्राम को ख़रीदा था। 

सबसे पहले Instagram का नाम था burbn

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब इंस्टाग्राम की शुरूआत हुई थी तब इसका नाम इंस्टाग्राम नहीं थी। जी हां आज के एक फेमस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को पहले किसी और नाम से जाना जाता था।

पहले इंस्टाग्राम को बर्बन (“BURBN”) के नाम से जाना जाता था जिसमें बाद में समय के साथ कई बदलाव किए गए। इसके बाद इसके नाम में भी बदलाव कर दिया गया। आखिरकार साल 2010 में इसे इंस्टाग्राम के रूप में लांच किया गया।

when was instagram launched in india?

2010 में  ऑफिशियल रूप से इंस्टाग्राम को लांच किया गया था। भारत में भी साल 2010 में ही इंस्टाग्राम की शुरूआत हुी थी। 2010 में इसे एप्पल के लिए लांच किया गया था। इसके दो साल बाद 2012 में इसे एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लांच किया गया था।

burbn

अमेरिकी कंपनी है इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम एक अमेरिकी कंपनी है जो की पुरे दुनिया में अपनी सेवाओं देती है। इंस्टाग्राम का मुख्यालय California के Menlo Park America में स्थित है। बता दें कि इंस्टाग्राम के संस्थापक केविन सिस्ट्रोम का जन्म 30 दिसंबर 1983 को Holliston, Massachusetts, United States में हुआ था। जो कि एक अमेरिकी नागरिक हैं। बाद में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग द्वारा इसे खरीदा गया वो भी एक नागरिक हैं।

इंस्टाग्राम पर सबसे पहले हुआ था एक डॉग का फोटो पोस्ट

इंस्टाग्राम आज के समय में बेहद ही पापुलर है। हर दूसरा व्यक्ति इस पर अपनी फोटोज और विडियोज पोस्ट और शेयर करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर पहला फोटो जो पोस्ट हुआ था वो किसका था?

इंस्टाग्राम पर पोस्ट होने वाली फोटो एक कुत्ते यानी कि एक डॉग की थी। 16 जुलाई 2010 को इंस्टाग्राम पर पहला फोटो पोस्ट किया गया था। जो कि Mike Krieger ने ही पोस्ट किया था।

burbn

कौन है इंस्टाग्राम के सीईओ ? ( CEO Of Instagram )

इंस्टाग्राम ने Adam Mosseri को अपना नया CEO नियुक्त किया है। बता दें कि Adam Mosseri का जन्म 23 जनवरी 1983 को न्यूयॉर्क अमेरिका में हुआ था। इस से पहले इंस्टाग्राम के सीइओ Kevin Systrom थे। साल 2010 से वो इस पद पर कार्यरत थे। लेकिन सितंबर 2018 में उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कंपनी को छोड़ दिया था।

इंस्टाग्राम के बारे में कुछ रोचक तथ्य ( Instagram Interesting Fact )

  1. 3 अप्रैल 2012 को गूगल प्ले स्टोर में पब्लिश करते ही उसके अगले दिन 1 million डाउनलोड किया गया था।
  2. जब इंस्टाग्राम को फेसबुक द्वारा खरीदा गया था तब इसके यूजर्स तीन मिलियन थे। लेकिन उसके चार महीने बाद ही इसके यूजर्स 80 मिलियन हो गए थे।
  3. इंस्टाग्राम इतनी जल्दी पॉपुलर हो गया था कि 2014 में इसके यूजर्स 300 मिलियन हो गए थे। इसके साथ ही दो साल बाद इसके यूजर्स 600मिलियन हो गए।
burbn

4. भारत में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स विराट कोहली के हैं। उनके 253 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। जबकि दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स Cristiano Ronaldo के हैं। जिनके 592 मिलियन फॉलोवर्स हैं। विराट कोहली के बाद भारत में सबसे ज्यादा फॉलोवर्स प्रियंका चोपड़ा के हैं।

5.इंस्टाग्राम को जितने लोग इस्तेमाल करते हैं उनमें से 53% यूजर्स फीमेल है और 47% यूजर्स मेल है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।