सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मृत्यु के देवता यमराज और कुबेर जी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा अर्चना करने से जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती और भगवान धन्वंतरि की आराधना करने से रोग से मुक्ति मिलती है। बता दें कि यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाने का विधान है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
धनतेरस पर यह खरीदना होता है शुभ
बता दें कि धनतेरस के दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी, बर्तन आदि की खरीदारी करते हैं। इस दिन सोना और कोई भी बर्तन खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ इस दिन धनिया खरीदा जाता है, नमक खरीदा जाता है, झाड़ू खरीदा जाता है, बर्तन खरीदे जाते है। इस दिन देवताओं के वैध भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति हुई थी। यही वजह है कि इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है।
धनतेरस की तिथि 2024
29 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 32 मिनट से 20 अक्टूबर दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक
धनेतरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त
बता दें कि धनतेरस के दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है। इस योग में खरीदारी करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में पहली खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 32 मिनट से आरंभ होकर अगले दिन तक 10 बजकर 30 मिनट पर रहेगा। इस योग में की गई खरीदारी करने से चीजों में तीन गुणा वृद्धि होती है।
दूसरा शुभ मुहूर्त
वहीं धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त का संयोग भी बन रहा है। इस योग में खरीदारी करने से धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं। यह मुहूर्त 29 अक्टूबर के दिन 11 बजकर 42 मिनट दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इस बीच में खरीदारी कर सकते हैं।
तीसरा शुभ मुहूर्त
वहीं तीसरा शुभ मुहूर्त संध्या 6 बजकर 36 मिनट से सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक रहेगा जो कि प्रदोष काल है। इनमें से यह मुहूर्त सबसे उत्तम और शुभ माना जाता है।