Big News : Karwa Chauth : करवा चौथ पर आपके शहर में कितने बजे होंगे चांद के दीदार, यहां देखें समय - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

karwa chauth : करवा चौथ पर आपके शहर में कितने बजे होंगे चांद के दीदार, यहां देखें समय

Yogita Bisht
2 Min Read
करवा चौथ पर चांद कब दिखेगा

हिंदू धर्म में करवा चौथ का व्रत पति की लम्बी आयुं के लिए लिया जाता है। हर साल करवाचौथ का व्रत कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लम्बी उम्र की कामना करती है।

शाम को पूजा के बाद चन्द्रमा को देखकर व्रत तोड़ती है। ये व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन हर किसी को चांद का इंतजार हता है क्योंकि चांद को देखकर ही तो व्रत खोला जाता है। ऐसे में जान लिजिए कि करवा चौथ पर आपके शहर में चांद का दीदार कितने बजे होगा ?

करवा चौथ पर पूजा का मुहूर्त

हिंदू संस्कृति में करवाचौथ का पर्व विशेष महत्त्व रखता है। पूरे देश में करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:56 बजे से शुरू होकर सात बजकर दो मिनट तक रहेगा। इसलिए आज एक घंटे 16 मिनट का समय शुभ कार्यों के लिए माना जाएगा।

करवा चौथ पर आपके शहर में कितने बजे होंगे चांद के दीदार

करवाचौथ पर सबसे ज्यादा सुहागिन महिलाओं को इस दिन चांद का इंतजार रहता है। तो आईए जानते हैं कि आपको शहर में चांद कब नजर आएगा ?

  • देहरादून : रात सात बजकर 47 मिनट पर
  • ऋषिकेश : रात सात बजकर 45 मिनट पर
  • हरिद्वार : रात सात बजकर 45 मिनट पर
  • कानपुर : रात सात बजकर 47 मिनट पर
  • दिल्ली : रात सात बजकर 54 मिनट पर
  • चंडीगढ़ : रात आठ बजकर 10 मिनट पर
  • लखनऊ : रात आठ बजकर 13 मिनट पर

Share This Article
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।