National : IAS की तैयारी करने गए दिल्ली लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था...तोड़ा रिकॉर्ड - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

IAS की तैयारी करने गए दिल्ली लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था…तोड़ा रिकॉर्ड

Reporter Khabar Uttarakhand
3 Min Read
amit shah

amit shahदेश के दिल यानी की दिल्ली में एक बाऱ फिर से आम आदमी पार्टी ने सरकार  बनाई। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने दिल खोल करवोट किया। लगातार तीसरी बार सीएम अरविंद केजरीवाल को जीत हासिल हुई।

जो होता है मंजूरे खुदा होता है

वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत का जश्न उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले में जमकर मनाया गया. अब आप सोच रहे होंगे की भाजपा के गढ़ में आप की जीत की खुशी क्यों तो बताते हैं कि संतकबीर नगर का आप विधायक से कनेक्शन है जिन्होंने जीत हासिल की है और वो तीसरी बार विधायक बन गए हैं। बता दें कि ये विधायक दिल्ली में आईएएस की तैयारी करने गए थे लेकिन कहते हैं ना जो होता है मंजूरे खुदा होता है। जी हां इनके लिए भी खुदा को कुछ और ही मंजूर था।

आप से बगावत कर भाजपा में गए कपिल को हराया

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में संतकबीरनगर के मेंहदावल निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है। वे मॉडल टाउन सीट से आपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। अखिलेश ने आप के खिलाफ बगावत कर भाजपा में गए कपिल मिश्रा को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया। बता दें कि अखिलेश पति त्रिपाठी आम आदमी पार्टी के संस्थापक नेताओं में शामिल हैं। वह पहली बार 2013 में व दोबारा 2015 और अब 2020 के विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन सीट से चुनावी मैदान में उतरे और हर बार जीत हासिल की।

अखिलेश पति त्रिपाठी की शिक्षा

आपको बता दें कि संतकबीरनगर जनपद के नगर पंचायत मेंहदावल के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी अखिलेश पति त्रिपाठी ने 1998 में हाईस्कूल, 2000 में इंटरमीडिएट की परीक्षा डीएवी इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में पास की थी। ईसीसी कॉलेज इलाहाबाद से वर्ष 2003 में बीए और वर्ष 2005 में प्राचीन इतिहास विषय में परास्नातक किया। वर्ष 2006 तक इलाहाबाद में रह कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते रहे। वर्ष 2007 में दिल्ली में आईएएस की तैयारी करने गए।

वहीं दिल्ली जाने के बाद आईएएस की तैयारी के दौरान अखिलेश अन्ना हजारे के आंदोलन से वो प्रभावित हुए और आप से जुड़ गए। आप पार्टी से उन्हें पहली बार दिल्ली के मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया था और उन्होंने जीत हासिल की। वो एक बार फिर तीसरी बार विधायक बन गए हैं। जिससे संतकबीर नगर में जश्न का माहौल है।

Share This Article