आज से नैनीताल जिला रेड जोन के अंतर्गत आ चुका है। लिहाजा पुराने नियम कानूनों में तब्दीली भी हो गई है। इसी तब्दीली के हिसाब से रेड जोन में आज पहली बारात पहुंची, जहां सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कुमाऊँनी रीति रिवाज के साथ शादी का आयोजन हुआ।
दूल्हा हरीश और दुल्हन अंजू सात फेरे लेकर एक दूजे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे, रेड जोन घोषित होने के बाद आई पहली बारात में दूल्हा-दुल्हन और वर-वधू पक्ष भी मास्क में नजर आए। प्रशासन द्वारा दी गई परमिशन के अनुरूप और केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से शादी और बारात समारोह में सैनिटाइजेशन से लेकर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया, स्वयं बारात में दूल्हे ने प्रशासन की पहल को सहयोग करने की अपील की। कुमाऊँनी रीति रिवाज से हुई रेड जोन के इस पहले विवाह में प्रशासनिक नियम कानूनों के दायरे को भी अपनाया गया। सीमित लोगों की मौजूदगी में यह विवाह संपन्न हुआ।