स्त्री 2 में कौन है सरकटा? लंबाई में खली को भी देता है मात
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। दर्शको द्वारा फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।
फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे सरकटे ने चंदेरी गांव में आतंक मचा रखा है। जिससे लोग परेशान होकर 'स्त्री' को रक्षा के लिए बुलाते हैं।
लोगों को स्त्री-सरकटे के बीच जंग काफी दिलचस्प लग रही हैं। बता दें कि फिल्म में सरकटे के लुक का आइडिया जिस व्यक्ति को देखकर बनाया गया है वो हाइट में खली को भी मात देता है।
स्त्री 2 में सरकटे को वीएफएक्स से बनाया गया है। ये रोल किसी व्यक्ति ने नहीं किया है।
मेकर्स ने फिल्म के लिए डिजिटल भूत बनाया है। इसके लिए सबसे पहले सरकटे का स्केच बनाया गया।
जिसके लिए एक व्यक्ति को ढूढ़ा गया गई, जिसका चहरा सरकटे के VFX वर्जन के लिए यूज किया जा सके।
जिसके बाद एक स्पोर्ट्समैन को सरकटे के लिए फाइनल किया गया।उनके चेहरे की तरह एक प्रोस्थेटिक चेहरा बनाया गया।
जिसके बाद उस चेहरे पर वीएफएक्स और सीजीआई की मदद से सिरकटे का लुक तैयार हुआ।