कौन हैं असली चंदू चैम्पियन'? जिनपर बनी हैं कार्तिक आर्यन की फिल्म
कार्तिक आर्यन की चंदू चैम्पियन का ट्रेलर जारी हो गया है। जल्द ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। ऐसे में लोग जानना चाहते है कि रियल चंदू चैम्पियन कौन हैं?
कार्तिक की फिल्म मुरलीकांत पेटकर (Murlikant Petkar) की बायोपिक है। उन्हें लोग चंदू चैम्पियन कहा करते थे। उन्होंने जमीन से आसमान तक पहुंचने में काफी संघर्ष किया था।
'चंदू चैम्पियन' उर्फ मुरलीकांत पेटकर पहले कुश्ती खेलते थे। उनको स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी थी। लेकिन परिवार के प्रेशर के कारण वो स्पोर्ट्स में अपना करियर नहीं बना पाए।
उन्होंने फिर इंडियन आर्मी ज्वाइन कर आर्मी की तरफ से बॉक्सिंग की। 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में उनको नौ गोलिया लगी। जिससे वो कोमा में चले गए थे।
इस दौरान उन्होंने अपना एक हाथ भी खो दिया। साल 1972 में उन्होंने पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीता। जिससे वो देश के पहले गोल्ड मेडलिस्ट बन गए।
मुरलीकांत ने 37.33 सेकंड के टाइम में 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्विमिंग में भी इतिहास रचा। 2018 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।