52 KG था विनेश फोगाट का वजन, रातभर की मेहनत, खाना-पानी भी छोड़ा, फिर भी नहीं बना काम
Paris Olympics 2024 से भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट डिस्क्वालीफाई हो गई है। अब वो ना ही महिला कुश्ती फाइनल खेल पाएंगी और ना ही कोई मेडल उन्हें मिलेगा।
खबरों की माने तो मंगलवार को उनका वजन 49 किलो, 900 ग्राम था। सेमीफाइनल मुकाबले के बाद उनका वजन करीब 52 किलो, 700 ग्राम हो गया।
ऐसे में 2.8 किलो वजन कम करने के लिए उन्होंने रातभर मेहनत की। फाइनल मुकाबले की वेट टेस्टिंग से पहले उन्होंने वजन घटाने के लिए रनिंग, स्किपिंग आदि का सहारा लिया।
इस दौरान उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपना खून भी निकाला। लेकिन इसके बावजूद वो अपना वजन 50 किलो नहीं कर पाईं।
उन्होंने अपनी ओर से हर संभव प्रयास किया। उनका शरीर टूट रहा था। वो काफी दर्द में थी। लेकिन वो सुबह तक अपना वजन कम नहीं कर पाईं।
वजन घटाने की वजह से उन्होंने खाना, पीना नहीं खाया। जिसके चलते वो बीमार भी हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कहा जा रहा है कि पानी की कमी के चलते वो बेहोश हो गईं थी।
विनेश के डिस्क्वालीफाई होने के बाद 50 किग्रा. वर्ग के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रैंड और क्यूबा की युस्नेलिस गजमैन के बीच खेला जाएगा।