योग से लेकर रात के खाने तक, पीएम मोदी के डेली रूटीन में शामिल हैं ये आदतें
पीएम मोदी 73 साल की उम्र में भी एक्टिव और एनर्जेटिक दिखाई देते हैं।
देर रात काम कर पीएम मोदी सुबह चार-पांच बजे उठते हैं। वो केवल 3 से ४ घटे की नींद लेते हैं।
पीएम मोदी की दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा योग हैं। सुबह मोदी प्रणायाम व सूर्य नमस्कार आदि योगासन करते हैं।
पीएम मोदी सुबह अखबार और अपना मेल बॉक्स चेक करने के बाद हल्का-फुल्का नाश्ता करते हैं।
पीएम सुबह नौ बजे अपने ऑफिस पहुंच जाते हैं। 11:30 बजे ही वो लंच करते है। दोपहर के खाने में वो ज्यादातर खिचड़ी, कढ़ी, उपमा, खाकरा खाते हैं।
4:30 बजे मोदी शाम की चाय पीते हैं। पीएम मोदी 14 घंटे ऑफिस में काम करते हैं। 10 बजे रात का खाना खाते हैं।
पीएम मोदी रात को अपने करीबियों से बात करते हैं। इस दौरान वो कुछ न्यूज चैनल देखते हैं और फिर 12 -1 बजे सोते हैं।