उत्तराखंड की ये भूतिया जगह जो आज भी है रहस्य
उत्तराखंड, में पहाड़ों की ऊँचाइयों से लेकर गहरी घाटियों तक, प्रकृति की गोद में अनगिनत रहस्य छिपे हुए हैं।
इन पहाड़ों में कई ऐसी जगहें हैं जहां समय थम सा जाता है, जहां की गूंजती चुप्पी कई अनकहे रहस्यों को बयां करती है।
ऐसे में चलिए जानते है उत्तराखंड की रहस्यमई जगहों के बारे में
अल्मोड़ा के कसार देवी मंदिर में ध्यान करने वाले साधक गहरे ध्यान में डूब जाते हैं। नासा के वैज्ञानिक भी यहां कई बार आए। लेकिन आज तक कसार देवी का रहस्य अनसुलझा ही है।
मसूरी के लंबीदेहर माइंस में 50,000 मजदूरों ने अपनी जान गंवाई थी। स्थानीय बताते हैं की रात को अनजानी सी आवाज मदद की गुहार लगाती है। कहा जाता है मजदूरों की आत्माएं अब भी यहाँ भटक रही हैं।
चंपावत में स्वाला गांव में सन्नाटा पसरा है। लोग कहते हैं कि इस गांव में कुल 8 भूत हैं और अब इस गांव को भूतियां गांव के तौर पर जाना जाता है। कहते हैं कि इस गांव के भूत किसी भी इंसान को बसने नहीं देते हैं।
नैनीताल के पास, चाफी गांव के में स्थित परीताल, एक रहस्यमय झील है। कहा जाता है कि हर पूर्णिमा की रात परियां इसकी ठंडी जलधारा में स्नान करने आती हैं।